फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four councilors of AIMIM were beat during the swearing-in ceremony, but seven took oath

Meerut: ...जब ओवैसी की पार्टी के 4 पार्षद पिटते रहे और 7 ने ली शपथ, खूब वायरल हुआ ये वीडियो

Sat, 27 May 2023 03:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 May 2023 03:26 PM IST
सार

Meerut News : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओवैसी की पार्टी के चार पार्षद पिटते रहे और सात पार्षदों ने शपथ ले ली। पिटाई का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Four councilors of AIMIM were beat during the swearing-in ceremony, but seven took oath
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 11 में से चार पार्षद पिटते रहे और सात पार्षदों ने शपथ ले ली।

विज्ञापन

इस दौरान एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बार-बार चिल्लाते रहे कि उनकी पार्टी का कोई भी पार्षद शपथ नहीं लेगा। इसके बावजूद उनकी पार्टी के सात पार्षद रिहाना पत्नी अमजद, शमीम पत्नी हसन अब्बासी, रेशमा पत्नी दिलशाद सैफी, गुड्डू महसर अंसारी, आसिफ सैफी, शब्बीर कस्सार और हसीन इलमास मंच पर महापौर के पास पहुंचे। सातों पार्षदों ने शपथ ली, जबकि फजल करीम, ताहिर, शाहिद, गुड्डी पत्नी अफजाल और मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी की शपथ नहीं हुई है।

विज्ञापन

Meerut: Four councilors of AIMIM were beat during the swearing-in ceremony, but seven took oath
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

हंगामा शांत होने पर एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी ने नगर आयुक्त को फोन किया था। उन्होंने अपने पार्षदों के शपथ समारोह कराने की मांग की। नगर आयुक्त ने महापौर द्वारा शपथ कराने की बात कही गई।

Meerut: Four councilors of AIMIM were beat during the swearing-in ceremony, but seven took oath
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

मैं सत्य निष्ठा के साथ काम करूंगा : अहलूवालिया
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शपथ लेने के दौरान कहा कि मैं सत्यानिष्ठा के साथ शहर के विकास के लिए काम करूंगा। कमिश्नर ने भी विकास कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

Meerut: Four councilors of AIMIM were beat during the swearing-in ceremony, but seven took oath
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान हरिकांत ने कहा कि बिना भेदभाव से शहर का विकास होगा। कूड़ा निस्तारण करने के लिए विचार होगा।

Meerut: Four councilors of AIMIM were beat during the swearing-in ceremony, but seven took oath
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि समारोह ठीक चल रहा था। कुछ पार्षदों की गलत मानसिकता के चलते हंगामा हुआ। पुलिस प्रशासन जांच कर कार्रवाई करें। जिन पार्षदों की शपथ नहीं हुई है, उनकी व्यवस्था प्रशासन करेगा और मैं उनको शपथ दिला दूंगा। मुझे किसी से कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed