फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DR. Viashali bhardwaj honoured by Rajypal

डाॅ. वैशाली भारद्वाज को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
DR. Viashali bhardwaj honoured by Rajypal
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र के सैनिक विहार निवासी डाॅ. वैशाली भारद्वाज को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सम्मानित किया। डाॅ. वैशाली को एमएस (ओब्स गायनी) का स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन

वह पीएल शर्मा अस्पताल में ऑर्थोपेडिकल सर्जन रहे डाॅ. जेपी भारद्वाज की पुत्री हैं। डाॅ. जेपी भारद्वाज ने बताया कि यह पदक उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में सर्वाधिक अंक प्रथम प्रयास में प्राप्त करने के बाद दिया जाता है। डाॅ. वैशाली ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से पास किया है। उन्होंने बताया कि डाॅ. वैशाली की माता व दोनों भाई भी डॉक्टर हैं। इस समय डा. वैशाली भारद्वाज एमबीबीएस, एमएस (ओब्स गाइनी) डीएनबी (ओब्स गाइनी) डीजीओ की योग्यता रखती हैं। दयावती मोदी एकेडमी से उन्होंने 12वीं उत्तीर्ण की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed