{"_id":"6af9d3159d6c29963d0909e5","slug":"dr-sanjeev-saxena-and-dig-kalpana-saxena-receive-the-kayasth-ratna-award-meerut-news-c-14-1-roh1009-1356660-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डॉ. संजीव सक्सेना और डीआईजी कल्पना सक्सेना को मिला कायस्थ रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डॉ. संजीव सक्सेना और डीआईजी कल्पना सक्सेना को मिला कायस्थ रत्न
विज्ञापन
फोटो सहित अवश्य लगा लें
कायस्थ सभा के चित्रगुप्त परिवार मिलन में 15 प्रतिभाओं को चित्रांश गौरव से किया सम्मानित
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को बनाया यादगार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कायस्थ सभा मेरठ की ओर से रविवार को शास्त्रीनगर स्थित श्री बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं चित्रगुप्त परिवार मिलन-2026 धूमधाम से मनाया गया।
समारोह की अध्यक्षता मदन मोहन जोहरी ने की। मुख्य अतिथि सुभारती मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भगवान चित्रगुप्त की स्तुति से हुआ। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी कल्पना सक्सेना को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। 15 लोगों को चित्रांश गौरव और पांच लोगों को पराकाष्ठा पुरस्कार दिया गया। सम्मानित होने वालों में बीके रावत, डॉ. नीरज सक्सेना, अचला भटनागर, शशि वर्मा और सुरेश जोहरी शामिल रहे।
महामंत्री उमेश सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभा की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कृष्ण ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। संचालन प्रवीण रावत ने किया। आयोजन में मुख्य संयोजक अशोक कुमार सक्सेना, संयोजक रजनीश कुमार सक्सेना और नवीन कुमार श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।