फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Madani says that Modi got a huge majority and good victory over evil

मोदी को मिला प्रचंड बहुमत बुराई पर अच्छाई की जीत : डॉ. मदनी

Mon, 27 May 2019 11:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dr. Madani says that Modi got a huge majority and good victory over evil
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : Social media

मदरसा जामियातुल कुरान वस्सुन्नाह अलखई रिय्याह के संस्थापक, पैगाम ए अमन कमेटी के संरक्षक डॉ. मौलाना फुरकान मेहरबान अली अल कासमी अल मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले प्रचंड बहुमत को बुराई पर अच्छाई की जीत बताया है।

विज्ञापन


एक बयान में डॉ. मदनी ने कहा कि तीन तलाक के मसले पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक रहे हैं। कहा कि कुछ तथाकथित आलिमों की जिद के आगे हलाला के नाम पर न जाने कितनी मुस्लिम बहनों की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है। हलाला जैसे जघन्य अपराध के नाम पर इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है। मोदी के प्रयासों से इस कुरीति का अंत हुआ है। मुस्लिम महिलाओं और दीन की सही समझ रखने वालों मुसलमानों ने मोदी के इस फैसले का दिल से स्वागत किया है। 
विज्ञापन


पैगाम ए अमन कमेटी के अध्यक्ष शहबाज अंसारी ने बताया कि डॉ. मदनी ने तीन तलाक के मसले पर एक हजार से ज्यादा पन्नों की एक किताब लिखी है। किताब में दुनिया भर के आलिमों के फतवे, अल्लाह और उसके नबी के हुक्म को भी लिखा है। कहा कि डॉ. मदनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनकी मूल समस्याओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed