फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Akhilesh Mohan takes charge of new CMO in Meerut, says-contact tracing will be increased

मेरठ में डॉ. अखिलेश मोहन ने संभाला नए सीएमओ का चार्ज, बोले-कोरोना पर अंकुश प्राथमिकता

Wed, 25 Nov 2020 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Nov 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Dr. Akhilesh Mohan takes charge of new CMO in Meerut, says-contact tracing will be increased
नए cmo डॉ अखिलेश मोहन ने संभाला चार्ज। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नए सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना पर अंकुश उनकी प्राथमिकता है। कोरोना रोकने के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग (मरीज़ के सम्पर्कवालों की जांच) बढ़ाई जाएगी। यहां सब अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसे और बेहतर करने का प्रयास कराया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दिनों सबसे बड़ी समस्या कोरोना है। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। एक मरीज़ की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग 30 लोगों तक करने का लक्ष्य रहेगा।  

विज्ञापन


उन्होंने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली। कहा कि जिले में सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर कोरोना रोकने की मिलजुलकर ठोस रणनीति बनाई जाएगी। वह गाज़ियाबाद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। वह वहां सर्जन के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिलाधिकारी से मिलने के लिए चले गए। वहीं निवर्तमान सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल का पद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed