फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DPM Cricket Academy won by 81 runs

Meerut News: डीपीएम क्रिकेट एकेडमी 81 रन से जीती

Mon, 08 Dec 2025 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
DPM Cricket Academy won by 81 runs
क्रिकेट मैच खेलते हुए। (स्त्रोत संस्थान) बहसूमा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। ट्रांसलम क्रिकेट एकेडमी मवाना के परिसर में सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में डीपीएम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रांसलम क्रिकेट एकेडमी को 81 रनों से हराया। डीपीएम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 190 रन का लक्ष्य दिया। डीपीएम की ओर से यस ने 35 रन, आर्यन ने 33 रन, अर्जुन और सत्यम ने क्रमश: 20–20 रनों का योगदान दिया। ट्रांसलम क्रिकेट एकेडमी की ओर से माधव राजपूत ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट, हर्षवर्धन और अभय ने 2–2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रांसलम क्रिकेट एकेडमी की टीम डीपीएम की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 19.4 ओवर में मात्र 109 रन पर ही धराशायी हो गई। ट्रांसलम की ओर से देवांश मोतला ने 35 रन, एकांश रस्तोगी ने 20 रन और आदर्श नगर ने 15 रन का योगदान दिया। डीपीएम की ओर से गेंदबाजी में जयंत जैनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट, वैष्णव उपाध्याय और वीर जैनर ने 3–3 विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई। जीत में कोच सनी धीमान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

क्रिकेट मैच खेलते हुए। (स्त्रोत संस्थान) बहसूमा।

क्रिकेट मैच खेलते हुए। (स्त्रोत संस्थान) बहसूमा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed