फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dozen of boys Firing and stone pelting on the student leaders car in meerut

छात्र नेता की कार पर फायरिंग और पथराव, आधा दर्जन युवकों ने किया ताबड़तोड़ हमला

Tue, 16 Oct 2018 01:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
dozen of boys Firing and stone pelting on the student leaders car in meerut
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड पर सोमवार दोपहर मेट्रो प्लाजा के सामने छात्र नेता की कार पर फायरिंग और पथराव कर दिया गया। छात्र नेता ने किसी तरह जान बचाई, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के करीब आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान ब्रह्मपुरी और रेलवे रोड पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई और हमलावर भाग निकले। छात्र की तहरीर पर हमलावर पांच छात्रों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। हमला छात्रसंघ चुनाव को लेकर बताया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रिठानी निवासी भरतवीर डीएन कॉलेज में बीएससी का छात्र है। भरतवीर पिछले साल छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुका है। इस समय छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। दोपहर को भरतवीर स्विफ्ट कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि मेट्रो प्लाजा के सामने आधा दर्जन युवकों ने कार को चारों तरफ से घेरकर गोलियां चला दीं। जिसमें वो बाल-बाल बचा। हमलावरों ने पथराव किया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  भरतवीर का दावा है कि हमला उस समय हुआ, जब उसकी कार जाम में फंसी थी। हमला होने पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


कॉलेज से किया था पीछा   
पुलिस के अनुसार हमले के तार डीएन कॉलेज से जुड़ रहे हैं। कॉलेज में भरतवीर का बाहरी युवकों से विवाद हुआ था। यह मामला प्रधानाचार्य के सामने भी पहुंचा था। पुलिस को बुलाया गया था। चर्चा कि एक छात्रा पर कमेंट करने पर विवाद हुआ था। कॉलेज में भरतवीर और दूसरे पक्ष के छात्रों में मारपीट भी हुई थी। इसको लेकर दूसरे पक्ष के छात्रों ने भरतवीर का कॉलेज से पीछा किया और मेट्रो प्लाजा के सामने घेरकर जानलेवा हमला किया। सीओ ब्रह्मपुरी के अनुसार भरतवीर की तहरीर पर समीर, शुएब, आशीष गुर्जर, प्रिंस चपराना, मनीष महताब समेत सात छात्रों पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे की बताई सीमा
भरतवीर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। उसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस मामले को रेलवे रोड थानाक्षेत्र का बताने लगी। एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार ने ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र का मामला बताकर मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। मामला अधिकारियों तक पहुंचा। तब जाकर ब्रह्मपुरी पुलिस ने तहरीर ली। सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह के अनुसार छात्रनेता पर जानलेवा हमला और कार पर पथराव हुआ। छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद होना बताया गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed