फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dowry harassment report filed against seven members of bullion trading family

Meerut News: सराफा कारोबारी परिवार के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Sep 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report filed against seven members of bullion trading family
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने में एक महिला ने सराफा कारोबारी परिवार के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुरी क्षेत्र की सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी दामिनी सक्सेना की शादी वर्ष 2022 में टीपी नगर क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी सराफा कारोबारी सुमित कपूर के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। अपना कारोबार यूपी, पंजाब और राजस्थान में फैला होने हवाला देकर दो से तीन करोड़ के रिश्ते आने का ताना देते थे। शादी के बाद पहली लोहड़ी पर ससुराल वालों ने कार और आभूषणों की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर कमरे में भूखा बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता के कहने पर उसके परिजनों ने ससुराल वालों को चार लाख रुपये और उसके पति को 51 हजार व बाकी सदस्यों को 21-21 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुराल वाले फिर से मारपीट करने लगे। बीमार होने पर पति ने उसे मायके में छोड़ दिया। बाद में दोनों परिवारों की पंचायत में तय हुआ कि महिला और उसका पति अलग मकान लेकर रहेंगे। जनवरी-2024 में वह पति के साथ अलग रहने लगी। मार्च-2024 में पति सहित अन्य ने दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह जान बचाकर परिजनों को बताया। कई दिन तक उसका उपचार चला। महिला ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सुमित कपूर, सास कंचन, ससुर गुलशन, देवर साहिल, ननद मनी, ननद ईशा, ननदोई उन्मुक्त के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed