फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dowry harassment allegations; FIR registered against seven people.

Meerut News: दहेज उत्पीड़न का आरोप, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 26 Aug 2026 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment allegations; FIR registered against seven people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर के ऊंचापुर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता गुलिस्ता पुत्री इरशाद ने बताया कि मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी वसीम पुत्र सलीम से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं थे और कम दहेज लाने का ताना देते थे। तहरीर के अनुसार, करीब तीन माह से दहेज को लेकर उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। उसने किसी तरह खुद को बचाया और घटना की जानकारी ससुराल के अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन

तहरीर में विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिश की और गले में दुपट्टा डालकर फंदा लगाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी उसे घर से निकालकर चले गए। वह किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर वसीम, सलीम, हाजरा, नदीम, आयशा, रूबीना व ननद गुलिस्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed