फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double murder in Meerut: Woman killed by husband in Lisadigate and a man shot dead in Jagriti Vihar

हत्याओं से दहला मेरठ: खोखा संचालक को गोलियों से भूना, पत्नी को गला काटकर मार डाला, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Fri, 20 Oct 2023 02:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Oct 2023 02:15 PM IST
सार

Murder in Meerut : मेरठ शहर शुक्रवार को दो हत्याओं से दहल उठा। जहां, लिसाड़ीगेट में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं जागृति विहार में एक खोखा संचालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Double murder in Meerut: Woman killed by husband in Lisadigate and a man shot dead in Jagriti Vihar
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुईं हत्याओं से दहल उठा। जहां लिसाड़ीगेट में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं जागृति विहार में एक खोखा संचालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इन दोनों वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जागृति विहार में हुई खोखा संचालक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या क्यों की गई है।

विज्ञापन

बताया गया कि बुलेट सवार दो युवकों ने खोखा संचालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था। वह कुटी चौराहे का रहने वाला था। 

पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने दी दर्दनाक मौत
शादी के 35 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी है। बताया गया कि पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सतलीव की शादी 35 साल पहले जाटव वाली गली निवासी इसरार से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन पति-पत्नी में आए दिन विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि इसरार पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना

बताया गया कि हत्यारोपी इसरार स्कूल संचालक है और तारापुरी में स्कूल चलाता है। इस मामले में सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed