{"_id":"57c5ea684f1c1b0d582cc216","slug":"dost-ke-saath-milkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ मिलकर पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ मिलकर पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने पति और उसके दोस्त पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए परतापुर थाने में शिकायत की। पुलिस ने पति, दोस्त और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला परतापुर इलाके का है। दिसंबर 2015 में युवती की शादी अमन नाम के युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि अमन ने बताया था कि वह एक बैंक में क्लर्क है। शादी के बाद अमन नौकरी पर नहीं गया, तब जाकर सच सामने आया। अमन के दोस्त देवेंद्र का घर पर आना-जाना है। आरोप है कि अमन ने तीन दिन पहले अपनी पत्नी को पीटा। उसके बाद अमन और देवेंद्र ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे सिगरेट से दागा। देवेंद्र ने गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी जान बची। मामले की जानकारी होने पर मायके वाले आए और महिला को साथ ले गए।
सोमवार शाम मायके वाले परतापुर थाने पहुंचे। महिला की तहरीर पर अमन, देवेंद्र और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मंगलवार दोपहर महिला थाने में महिला दरोगा ने पीड़िता के 161 के बयान दर्ज किए। एसओ परतापुर रण सिंह यादव का कहना है कि बुधवार को पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज होंगे। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।