फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dor to dor kuda uthane ka virodh, hangama

डोर टू डोर कूड़ा उठाने का विरोध, हंगामा  

Mon, 03 Sep 2018 01:50 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 03 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
dor to dor kuda uthane ka virodh, hangama
meerut - फोटो : meerut
पल्लवपुरम फेज एक और फेज दो में पहले से सफाई कर रहे कर्मचारियों ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था का विरोध कर दिया। वे संबंध में महापौर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

 नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई है। रविवार को पल्लवपुरम फेज एक और फेज दो में सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए। सफाई कर्मचारी अमरीश, कृष्ण, मनोज, बिजेंद्र आदि का कहना है कि नगर निगम द्वारा जो गाड़ी लगाई गई है, वह कूड़ा-खुले क्षेत्र का उठाती है। मलिन बस्तियों का कूड़ा इस गाड़ी से नहीं उठ पाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से यहां पहले से काम कर रहे कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं। वे इस संबंध में महापौर सुनीता से मिलने उनके पल्लवपुरम फेज एक स्थित आवास पर पहुंचे। महापौर के घर पर न होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने महापौर से फोन पर एक दिन पहले मिलने की बात कही थी। उन्होंने रविवार को दोपहर तीन बजे का समय दिया था। वहीं इस संबंध में महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि उन्होंने किसी को मिलने का समय नहीं दिया था, मैं शाम को ही मिलती हूं, कूड़ा उठाने की व्यवस्था सरकार ने शुरू की है, इसका विरोध सरकार से करें। यदि कर्मचारी कोई शिकायत करते हैं तो उनकी सुनवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो फिर गाड़ी के आगे लेटकर विरोध किया जाएगा। इस दौरान महक सिंह, विमला, मुन्नी, नरेश, किरणपाल, ममतेश, ब्रह्म सिंह, अशोक, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed