{"_id":"6af9a00ec3fde29ad90cb044","slug":"doon-stars-club-defeated-the-as-and-jsm-teams-meerut-news-c-72-1-mct1009-162747-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दून स्टार्स क्लब ने एएस और जेएसएम की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दून स्टार्स क्लब ने एएस और जेएसएम की टीम को हराया
विज्ञापन
- जेएसएम क्रिकेट एकेडमी में अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेएसएम क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 13 राइजिंग स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें दून स्टार्स क्लब ने शानदार जीत प्राप्त की।
पहले मैच में एएस क्रिकेट क्लब (गंगानगर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए और तीन विकेट से मैच जीता। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दून स्टार्स के आयुष चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, अर्नव को बेस्ट बल्लेबाज और एएस क्रिकेट क्लब के एके पाल को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मैच में दून स्टार्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसएम क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 22 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। इस तरह दून स्टार्स ने 90 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए अर्नव को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
जेएसएम क्रिकेट एकेडमी के दक्ष को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। दोनों मुकाबलों में दून स्टार्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आयुष चौहान ने पहले मुकाबले में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि अर्नव ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर कोच गौरव चौहान, अभिषेक ठाकुर, टूर्नामेंट आयोजक आकाश चौहान, सचिन यादव, मुकेश यादव, सचिन आदि मौजूद रहे।