फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dont open case after 60 camera checking

60 कैमरे खंगाले नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 26 Jun 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
dont open case after 60 camera checking
60 कैमरे खंगाले फिर भी नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन

मोदीपुरम। रोहटा रोड पर तेज बिहार में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर व्यापारी को दिन में ही लूट लिया था। घटना के बाद से कंकरखेडा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आसपास के करीब 60 कैमरे खंगालेे, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
तेज विहार कॉलोनी में खडौली गांव निवासी हरेंद्र सैनी की हर्ष गैलरी के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपनी दुकान में बैठा था। तभी तीन नकाबपोश बदमाश बाईपास की तरफ से बिना नंबर की बाइक से वहां पहुंचे। दुकान के सामने बाइक रोककर वे अंदर घुस गए। एक बदमाश ने पिस्टल और दूसरे ने तमंचा निकाल लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाडे़ व्यापारी को गन प्वाइंट पर उसके गले से ढाई तोले की चेन लूट ली। घटना को हुए 24 घंटे से भी ज्यादा हो गया, लेकिन अभी तक कंरकखेडा पुलिस खाली हाथ है। रोहटा रोड पर एक दुकान में लगे कैमरे में एक बाइक आ रही है, लेकिन वह साफ नहीं दिख रही है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed