फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Don't worry, problems will reach the Chief Minister

चिंता न करें मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा समस्याएं

Sat, 16 May 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Don't worry, problems will reach the Chief Minister
मेरठ। एक बार फिर सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ भाजपा जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश से शुक्रवार को सर्किट हाउस में मुलाकात की। तीन दिन में दूसरी बार की गई इस वार्ता में लापरवाही का मुद्दा रखा। प्रमुख सचिव सभी फीडबैक और समस्यायों के निराकरण के लिए आज लखनऊ रवाना हो जाएंगे। वह मुख्यमंत्री के सामने जनप्रतिनिधियों के सुझाव और समस्याएं रखेंगे। पिछले कई दिन से अव्यवस्था की खबरों से जनप्रतिनिधि नाराज हैं। इन्हें कई बार मुख्यमंत्री तक भी पहुंचाया।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मरीज की मौत के बाद शव परिजनों को सौंपना चाहिए। वहीं, उन्होंने पास के बारे में लोगों को ठीक से जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। इसे भी सुधारना होगा। इसके अतिरिक्त क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था सुधारने की जरूरत बताई। सूखा राशन, एक-एक हजार रुपये प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में दिए जा रहे हैं। उसमें अभी बहुत से लोग वंचित हैं। इस मुद्दे को भी प्रमुख सचिव के सामने दोबारा रखा गया। प्रमुख सचिव ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। वहीं, मेरठ के प्रशासन से जनता का उठे विश्वास को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि प्रशासन से जनता का विश्वास उठ चुका है। मेडिकल कॉलेज जैसे बदलाव की जनता मांग रही है। लखनऊ से आए प्रमुख सचिव ने बैठक में उठाए विषयों पर अपेक्षित कार्रवाई शीघ्र किए जाने की बात कही। यहां राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ,विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर ,दिनेश खटीक, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed