फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dominance of women hockey players of Meerut in the divisional team

मंडलीय टीम में मेरठ की महिला हॉकी खिलाड़ियों का दबदबा

Sat, 06 Sep 2025 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Dominance of women hockey players of Meerut in the divisional team
प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मेरठ मंडल की महिला टीम
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए गए ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम के ट्रायल हुए। इसमें मेरठ की खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक 14 रही जबकि दो खिलाड़ी गाजियाबाद से रहीं। यह टीम अब आठ सितंबर से अयोध्या में होने वाली प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
मेरठ के एनएएस कालेज में कोच प्रदीप चिन्योटी की ओर से बरसों से महिला खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। यहां से कई खिलाड़ी नेशनल तक नाम चमका चुकी हैं। वंदना कटारिया ने भी कई वर्ष यहीं मेरठ में रहकर प्रशिक्षण लिया। यहां से शिवानी शर्मा कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अंपायर चयनित की जा चुकी है। हाल ही में एशिया कप के लिए भी उन्हें अंपायर चुना गया है। इसी का नतीजा है कि यहां महिला हॉकी खिलाड़ी आगे निकलकर आ रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला सीनियर हॉकी के ट्रायल हुए। इसमें गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्धनगर और मेरठ के खिलाड़ियों को भाग लेना था। ट्रायल के बाद टीम के चयन में मेरठ के खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक रही। चयनित टीम में गाजियाबाद से आशी और पूजा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा तनु सिंह, काजल, कुसुम, शाहीन, शाजिया, गौरी, प्रांजल, रितिका, अक्षरा, सिद्धि, कशिका, तान्या, हंशिका और मुस्कान मेरठ से रहीं। कोच भूपेश कुमार ने बताया कि यह टीम रविवार को अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed