{"_id":"6716ff1093457570b60e7634","slug":"domestic-help-stole-gold-jewelery-from-doctors-house-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123307-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चिकित्सक के घर से घरेलू सहायिका ने चुराए सोने के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चिकित्सक के घर से घरेलू सहायिका ने चुराए सोने के गहने
विज्ञापन
मेरठ। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा गुप्ता के कमरे से उनके यहां काम करने वाली घरेलू सहायिका ने सोने का एक कंगन और चार चूड़ी चोरी कर लीं। चिकित्सक ने आरोपी महिला को काम से निकाल दिया और उसके खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेडिकल नगर मंगलपांडे नगर निवासी डॉ. अभिलाषा गुप्ता के यहां संजय नगर निवासी गुड़िया घर का काम करती थी। कुछ दिन पहले चिकित्सक के कमरे से करीब 30 ग्राम सोने का कंगन गुम हो गया। तब तक गुड़िया काम खत्म करके घर जा चुकी थी। उन्होंने फोन करके इस बारे में पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। शाम को तलाश करने की बात कही। तीन-चार दिन तक उसने चिकित्सक के साथ मिलकर घर में कंगन तलाश किया, लेकिन नहीं मिला।
चिकित्सक के अनुसार कंगन जिस दिन गायब हुआ, गुड़िया के अलावा उनके कमरे में कोई और आया ही नहीं था। इस पर उन्होंने गुड़िया को काम से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने अन्य सामान देखा तो पता चला कि करीब 35 ग्राम सोने की चार चूड़ी भी गुम थीं। वह चूड़ी कम पहनती थीं, इसलिए इनके चोरी होने का उन्हें पता नहीं लगा। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।