फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Domestic gas cylinder explodes in Nagalashahu, loss worth lakhs

Meerut News: नगलाशाहू में घरेलू गैस सिलिंडर फटा, लाखों का नुकसान

Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinder explodes in Nagalashahu, loss worth lakhs
एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगलाशाहू निवासी आकिल के बंद मकान में बृहस्पतिवार की रात को लगभग 12 बजे गैस सिलिंडर फटने से तेज धमाके साथ आग लग गई। लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखी अलमारी, बेड, फ्रिज, कूलर आदि सामान जलकर राख हो गया था। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फायरबिग्रेड को सूचना नहीं दी गई।

गांव नगलाशाहू निवासी आकिल सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी शमीम अपने बेटे शाकिब और बेटी अफीका और हुमेरा के साथ मायके गांव खचरा थाना मसूरी गई थी। उनके बड़े बेटे आतिफ ने बताया कि उनकी मां मामा खालिद के लिए लड़की देखने गई हुई थी। रात को घर पर ताला लगा था। रात लगभग 12 बजे उनके घर में गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमके साथ घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ आकिल के घर की ओर दौड़ पड़ी। लोगाें ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


धमाके से उखड़ी मकान की छत

गैस सिलिंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से मकान की छत उखड़ गई। वहीं घर में रखी अलमारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर में रखे आधार कार्ड, पेन कार्ड, सहित जमीन संबंधी कागज एवं 25 हजार रुपये की नगदी भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के पास सोया था बड़ा बेटा

गनीमत रही कि गैस सिलिंडर फटने के दौरान घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। शमीम के मायके जाने के बाद बड़ा बेटा आतिफ अपने चाचा सरफराज के घर पर सोया हुआ था। आकिल के छोटे भाई सरफराज ने थाने पहुंचकर आग लगने की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। हालांकि शार्ट सर्किट से आग लगने व इसके बाद सिलिंडर फटने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed