फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dog news

कुत्ते पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध, हंगामा

Wed, 20 Aug 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
dog news
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस दो स्थित उदय पार्क काॅलोनी में कई बच्चे और बुजुर्गों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया था। मंगलवार को लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम कुत्तेों को पकड़ने के लिए कॉलोनी पहुंची, जहां कुछ लोगों ने विरोध किया। विरोध करने वाले लोगों ने एक महिला को बुलाकर हंगामा किया। टीम आठ कुत्तों को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन


उदय पार्क काॅलोनी निवासी बबलू चौहान, विश्व मोहन नौटियाल, निखिल, सीमा सैनी, विशाल, शांतनु आदि ने बताया कि काॅलोनी में आवारा कुत्ते की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्ते लगातार लोगों के वाहन में नुकसान कर रहे हैं, साथ ही बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर जख्मी कर चुके हैं। इसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम की टीम से की थी। मंगलवार को कॉलोनी में टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंची। टीम ने कुत्तों को पकड़ना शुरू किया, तो कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। अधिकांश लोग कुत्तों को पकड़ने के पक्ष में थे।
विज्ञापन

विरोध कर रहे लोगों ने दूसरी कॉलोनी निवासी कुत्ते प्रेमी एक महिला को बुला लिया और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। विरोध के बीच टीम ने आठ कुत्तों को पकड़ लिया और ले गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने सामूहिक रूप से एक तहरीर दी है। इसमें एक महिला पर कुत्तों काे पकड़ने का विरोध करने व धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। फुटेज के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed