{"_id":"6a872e0b4cb9059209041cb9","slug":"document-writer-and-ex-serviceman-clash-at-sub-registrars-office-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113337-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज लेखक और पूर्व सैनिक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज लेखक और पूर्व सैनिक भिड़े
विज्ञापन
सरधना। रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट मे घायल विनोद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील परिसर में रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को दस्तावेज लेखक और सेना के जवान के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का सीएचसी सरधना में मेडिकल कराया है।
गांव कपसाड़ निवासी विनोद पुत्र वेदपाल सेना में तैनात हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को सरधना तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में अपने प्लॉट के बैनामे के लिए फाइल लगाई थी। इसी दौरान दस्तावेज लेखक नीरज चौहान भी अपने दो-तीन ग्राहकों की रजिस्ट्री कराने के लिए फाइल लेकर पहुंचे। आरोप है कि नीरज चौहान और उनके मुंशी ने विनोद की फाइल नीचे कर अपने ग्राहकों की फाइलें ऊपर कर दीं। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मारपीट में नीरज की आंख और सिर में चोट आई, जबकि विनोद की कमर और हाथ में चोट लगी। घटना के बाद विनोद थाने पहुंचे और तहरीर दी। दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों का सीएचसी सरधना में मेडिकल कराया।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।