फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   doctor suspend in medical college

मेडिकल में इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ मामला

Thu, 11 Mar 2021 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
doctor suspend in medical college
मेडिकल कालेज में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी चिकित्सक निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्राचार्य ने आरोपी जूनियर डॉक्टर को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए दो समिति बनाई हैं। वहीं, इस कार्रवाई के बावजूद इंटर्नशिप कर रहीं 146 छात्राएं ड्यूटी करने के लिए नहीं पहुंची। प्राचार्य का कहना है कि 31 मार्च तक छात्राओं की इंटर्नशिप है। इसे पूरा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रकरण की जांच में पहली विशाखा समिति है। इसकी प्रभारी डॉ. उर्मिला हैं। एक अन्य समिति में डॉ ज्ञानेश्वर टांक, डॉ. रचना चौधरी और डॉ. धीरज बालियान शामिल हैं। ये समितियां छेड़छाड़ और सर्जरी विभाग में मारपीट और तोड़फोड़ मामले की जांच करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एक इंटर्न छात्रा ने जूनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं, इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल विद्यार्थियों ने जूनियर डॉक्टर से मारपीट की थी। इसके बाद हुए हंगामे पर ही आरोपी जूनियर डॉक्टर को निलंबित किया गया है। जानकारी मिली है कि यह मामला शासन के भी संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed