फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   doctor se 25 lakh

डॉक्टर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
doctor se 25 lakh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 लालकुर्ती बड़ा बाजार में फिजीशियन डॉ. अमन उल्ला खान से बदमाशों ने फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। डॉक्टर ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार दोपहर धमकी भरी कॉल की गई। पैसा न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। डॉक्टर से मामले की जानकारी लेने के लिए उनके परिचितों का तांता लग गया।
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड स्थित तिवारी कैंपस निवासी डॉ. अमन उल्ला खान का लालकुर्ती बड़ा बाजार में क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर दो से तीन बजे की बीच उनके क्लीनिक के फोन पर कॉल आई और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं बताई, लेकिन परिजनों और क्लीनिक के स्टाफ से इसका जिक्र किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे दूसरी कॉल आई और 25 लाख रुपये का इंतजाम न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। जिस पर सहमे डॉक्टर ने इसकी सूचना लालकुर्ती पुलिस को दी। पुलिस डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टर से धमकी देने वाला नंबर लिया और उसको साइबर सेल से जांच कराने की बात कही। एसओ लालकुर्ती मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed