{"_id":"6a68d1b1f040168eb70ab235","slug":"doctor-arrested-for-preparing-fake-medical-reports-meerut-news-c-72-1-mct1011-156941-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाला चिकित्सक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाला चिकित्सक गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी के क्लीनिक से नामी चिकित्सकों के फर्जी लेटर पैड, मुहर और ओपीडी पर्चे मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए कंकरखेड़ा निवासी डॉ. दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह विभिन्न चिकित्सकों और अस्पतालों के फर्जी लेटर पैड, मुहर, ओपीडी पर्चे और अन्य दस्तावेज तैयार कर मेडिकल क्लेम पास कराने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के कंकरखेड़ा स्थित क्लीनिक पर छापा मारकर कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और मुहर बरामद की।
वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी डॉ. जगदीप सिंघल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी चिकित्सक द्वारा उनके नाम के फर्जी लेटर पैड, हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर मेडिकल क्लेम कराने का प्रयास किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी दीपक और आयुष ने मेडिकल पॉलिसी का क्लेम लेने के लिए पीड़ित चिकित्सक के फर्जी लेटर पैड, हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल किया था।
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि ऐसे फर्जी दस्तावेज तैयार करने का पूरा नेटवर्क आरोपी डॉ. दीपक गुप्ता संचालित कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सात वर्ष से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा है। वह विभिन्न डॉक्टरों और अस्पतालों के नाम से नकली लेटर पैड, ओपीडी पर्चे और मुहर तैयार कर कम से कम 10 हजार रुपये लेता था। फर्जी कागज के जरिए मेडिकल क्लेम का भुगतान कराया जाता था।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को उसके क्लीनिक गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके क्लीनिक से 223 ओपीडी पर्चे और विभिन्न अस्पतालों के लेटर पैड, सात पेमेंट स्लिप, सात चिकित्सकों की मुहर तथा दो अस्पतालों की मुहर बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --