फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do not paint uncle, Papa is Daroga, what did the CO do after this

अंकल पेंट मत करना, पापा दरोगा हैं, इसके बाद सीओ ने क्या किया

Thu, 27 Apr 2017 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 27 Apr 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
Do not paint uncle, Papa is Daroga, what did the CO do after this
बाइक की नंबर प्लेट पर पेंट करता पुलिसकर्मी

मेरठ में एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान बाइक और कार की नंबर प्लेट पर बने पुलिस के निशान पर पेंट कराया। बीते दिनों सीएम ने निर्देश दिए थे कि कोई भी पुलिसकर्मी वाहनों पर पुलिस का निशान नहीं लगाएगा। सोमवार को अमर उजाला ने ऐसे कई वाहनों के फोटो प्रकाशित किए, जिनकी नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा था।

विज्ञापन


मंगलवार को सीओ कोतवाणी रणविजय सिंह ने बच्चा पार्क, बेगमपुल, जीरो माइल, दिल्ली रोड, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डे पर अभियान चलाया। बुढ़ाना गेट के पास सीओ कोतवाली ने एक डस्टर गाड़ी को रोका, जिसके शीशे पर पुलिस लिखा था। इस पर सीओ ने वहां पेंट करने को कहा। यह देख गाड़ी चला रहे युवक ने कहा कि अंकल पेंट मत करो, मेरे पापा दरोगा हैं। इस पर सीओ ने कहा कि पापा दरोगा हो या इंस्पेक्टर सीधे कार्रवाई होगी। बाद में सीओ ने पेंट करा दिया। सीओ ने कोतवाली थाना, देहलीगेट और लिसाड़ीगेट थाना व पुलिस चौकियों पर खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली छात्रों, महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। एक महिला की एक्टिवा पर पुलिस लिखा था, पूछने पर बताया कि पति सिपाही हैं। सीओ ने अपने ऑफिस में तैनात रीडर की बाइक देखी तो उस पर भी पुलिस का निशान था। सीओ ने रीडर से खुद बाइक पर पेंट कराकर हड़काते हुए कहा कि सस्पेंड कर दिए जाओगे। चार घंटे तक चले अभियान में 556 दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर पेंट कराया गया। उधर, कंकरखेड़ा पुलिस ने भी अभियान चलाया। कई वाहनों की नंबर प्लेटों को पेंट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed