फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   do din me 4 degree chada paara

दो दिन में चार डिग्री चढ़ गया पारा 

Wed, 20 Jun 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
do din me 4 degree chada paara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिन में तेज धूप और उमस ने शहरवासियों को हलकान कर दिया। तापमान बढ़ने के साथ मौसम बदल रहा है। दो दिन में दिन का पारा चार डिग्री बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी उमस से गर्मी का असर बढ़ेगा।  
विज्ञापन

कभी रिमझिम बारिश तो कभी गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम ने फिर से करवट ली है। दो दिन की थोड़ी राहत के बाद दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ उमस ने गर्मी को बढ़ा दिया। दिन में तेज धूप और उमस गर्मी को बढ़ा रही है। दोपहर के समय हवाओं का रुख भी गर्म होने के कारण राहत नहीं मिल रही थी। शाम को भी उमस बनी रहने के कारण मौसम बदल रहा था। गर्मी से अभी राहत नहीं मिल रही है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4.2 डिग्री की बढोतरी हो गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि उमस बढ़ने के साथ-साथ मौसम गर्म हो रहा है। अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय हो गया है। जिस कारण से बदल रहा है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं दिख रहे है। अभी गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed