फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DN Inter College and SD Red won the hockey match

डीएन इंटर काॅलेज और एसडी रेड ने जीते हॉकी मैच

Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
DN Inter College and SD Red won the hockey match
मेरठ। एसडी सदर इंटर कॉलेज में चल रही प्रथम समय कोर मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को दो हॉकी मैच खेले गए। पहला मैच डीएन इंटर कॉलेज टीम और स्टार ब्लू टीम के बीच हुआ। इसमें 3-2 से डीएन ने जीत प्राप्त की। डीएन की ओर से अनिकेत कुमार, वरुण शर्मा, अनमोल ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए, जबकि स्टार ब्लू टीम की ओर से मन्नू कुमार, आदेश कुमार ने अपनी टीम के लिए गोल किए। प्रतियोगिता का अन्य दूसरा मुकाबला एसडी रेड टीम एवं 7 स्टार टीम संग खेला गया। इस मैच में एसडी रेड टीम ने 7 स्टार टीम को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। एसडी रेड टीम की ओर से तनिष्क एवं अक्षत चौहान ने अपनी टीम के लिए गोल किए। मैच के निर्णायक नरेंद्र कुमार और लक्की शर्मा रहे। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल मैच 16 मई को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed