फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DN College's 40 shops sealed for non-payment of tax

Meerut News: कर जमा न करने पर डीएन कॉलेज की 40 दुकानों पर लगाई सील

Fri, 17 Mar 2023 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 17 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
DN College's 40 shops sealed for non-payment of tax
मेरठ। बकाया हाउस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को डीएन कॉलेज की 40 दुकानों पर सील लगा दी। सूचना पाकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता समेत व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। व्यापारी नेताओं ने नगरायुक्त से नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह दुकानों पर सील लगाना उचित नहीं है। शाम चार बजे दुकानदारों ने लगभग चार लाख रुपये निगम में जमा कराए। उसके बाद दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निगम के कर निर्धारण अधिकारी राजेश सिंह प्रवर्तन दल और पुलिस को लेकर डीएन कॉलेज पहुंचे। राजेश सिंह ने बताया कि कॉलेज और दुकानों पर आठ लाख से अधिक हाउस टैक्स बकाया है। इसकी वसूली के नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन टैक्स जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, दलजीत सिंह, सुधांशु महाराज, राजीव गोयल, सतेन्द्र, मन्नू और अन्य दुकानदारों ने हंगामा किया। व्यापारी नेताओं ने डीएन कॉलेज पहुंचकर प्रबंध समिति के अरुण गुप्ता, संजीव त्यागी के साथ वार्ता की। प्रबंध समिति ने कहा कि दुकानों से इतना किराया वसूली नहीं होती है, जितना निगम हाउस टैक्स वसूलता है। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि हाउस टैक्स का 35 प्रतिशत कॉलेज और 65 प्रतिशत दुकानदार जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कॉलेज के बैंक खाते सीज कराने की कार्रवाई शुरू कराई। इसके बाद व्यापारी नगर निगम पहुंच गए। अजय गुप्ता ने नगरायुक्त से नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई व्यापारियों के साथ उचित नहीं है। निगम प्रशासन को यह भी देखना चाहिए कि कर वसूली में कर्मचारियों और अधिकारियों ने लापरवाही क्यों की। इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अजय गुप्ता ने बताया कि दुकानदारों ने चार लाख रुपये टैक्स के रूप में निगम में जमा किए। इसके बाद ही शाम चार बजे दुकानों से सील खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed