फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DMA Green team won the trophy

Meerut News: डीएमए ग्रीन की टीम ने ट्रॉफी जीती

Mon, 29 Sep 2025 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
DMA Green team won the trophy
मोदीपुरम- दयावती मोदी अकादमी में क्रिकेट का फाइनल जीतने वाली टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी के क्रिकेट मैदान पर सोमवार को अंडर-12 दयावती मोदी एकेडमी लीग टूर्नामेंट कप-2025 का फाइनल मैच खेला गया। मैच में डीएमए ग्रीन ने शानदार जीत हासिल की। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने बताया कि डीएमए ग्रीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन बनाए। टीम की ओर से अनिकेत ने 27, सिद्धार्थ ने 24, संभव ने 18, दक्ष ने 17 रन का योगदान दिया। डीएमए ब्लू की ओर से काव्या ने चार, सूरज ने तीन, अक्षिता ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएमए ब्लू की टीम 17.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। अर्णव त्यागी ने 31, आदर्श ने 12 और सूरज सोम ने 12 रन बनाए। डीएमए ग्रीन की ओर से दक्ष ने तीन, तेजस ने दो, विराट, रणविजय, अभिराज और सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच दक्ष तोमर को दिया गया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार काव्या को दिया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट केशव, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज काव्य को दिया गया। आईपीएल खिलाड़ी प्रियम गर्ग ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य विवेक कुमार, रजनीश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, अमरदीप शर्मा, कोमल, लोकेश, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed