{"_id":"6a903cb0032146d53801c9ab","slug":"dma-cricket-academy-wins-the-title-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108626-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीएमए क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीएमए क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब
Thu, 27 Aug 2026 07:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयावती मोदी अकादमी में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में डीएमए क्रिकेट अकादमी ने आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के दम पर डीएमए रेड को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
डीएमए क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से श्रेय ने महज 23 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली। अभिराज ने 41 रन बनाए, जबकि वीरराज ने केवल 12 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।
गेंदबाजी में वियान यादव ने तीन विकेट, जबकि अक्षित चौधरी और सार्थक ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएमए रेड की टीम ने शुरुआत में संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 130 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विहान ने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। फाइनल में डीएमए क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया।
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी यश पंवार रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अभ्यास से ही सफलता हासिल की जा सकती है। खिलाड़ियों को अपना फोकस नहीं खोना चाहिए और कोच पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को खेलों में अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकाग्रता जरूरी है। विद्यार्थियों को खेल के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर ऋतु दीवान, प्राचार्य सूरज शर्मा, प्रीता अब्बी, निशा सिंह, प्रमोद अहलावत, सुमित विहान, अमरदीप शर्मा और सनी का योगदान रहा।