{"_id":"5e2202198ebc3eeb85019539","slug":"dm-reprimands-the-tehsildar-for-being-late-meerut-news-mrt464383965","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से आने पर डीएम ने तहसीलदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से आने पर डीएम ने तहसीलदार को लगाई फटकार
विज्ञापन
डीएम ने लेट आने पर तहसीलदार को लगाई फटकार
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर आने की हकीकत को जाना। इसके साथ ही उन्होंन तहसीलदार सदर के समय से कार्यालय नहीं पहुंचने पर नाराजगी प्रकट की।
शुक्रवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले कलक्ट्रेट में समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा समय से अपने कार्यालय में उपस्थित होने की हकीकत को जाना। इस दौरान तहसीलदार सदर राजकुमार के समय से कार्यालय न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की और भविष्य में समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। डीएम ने खतौनी कक्ष में सफाई, एवं रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष में फाइलों पर जमी धूल मिट्टी पाए जाने पर नाराजगी की। रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने गत औचक निरीक्षण में नाजिर को दिए गए निर्देश क्रम में पानी की टंकी, शौचालय को ठीक कराना तथा कलक्ट्रेट की छतों की साफ-सफाई के कार्य के निर्देश की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर संदीप कुमार मौजूद रहे।