{"_id":"575b23d04f1c1b5b1a9c53cf","slug":"dm-ki-kursi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की कुर्सी पर ज्ञापन चिपकाना पड़ गया भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की कुर्सी पर ज्ञापन चिपकाना पड़ गया भारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञापन देने आये भाजपाइयों को जिलाधिकारी की खाली कुर्सी पर ज्ञापन चिपकाना भारी पड़ गया है। इस मामले में अपर नगर मजिस्ट्रेट ब्रह्मपुरी रामगोपाल की तरफ से सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। जिसमें भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात भाजपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
किठौर के ग्राम भगवानपुर बांगर में आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग करने बृहस्पतिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा डीएम कार्यालय गए थे। उनके साथ कई कार्यकर्ता थे।
इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य अतुल सिंह भी कुछ समर्थकों के साथ पूठ गांव निवासी दो लोगों की सड़क दुघर्टना में मृत्यु के मामले में मुआवजा की मांग लेकर आये थे।
विज्ञापन
जिस समय भाजपाई ज्ञापन देने आए थे, जिलाधिकारी पंकज यादव अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। वह कमिश्नर के साथ बैठक में थे। जबकि ज्ञापन लेने के लिए उनके कार्यालय में एसीएम ब्रह्मपुरी रामगोपाल को नियुक्त किया गया था। भाजपा नेताओं ने डीएम को ही ज्ञापन देने की बात कही, जिस पर उन्हें इंतजार करने को कहा गया। लेकिन करीब एक घंटा इंतजार के बाद भी जब डीएम नहीं आए तो विनीत अग्रवाल शारदा और अतुल सिंह ने ज्ञापन डीएम की कुर्सी पर चस्पा कर दिया था।
इस मामले में डीएम ने एसीएम से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के आधार पर रामगोपाल ने विनीत अग्रवाल शारदा को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है।