{"_id":"6a8afe2a9b2a0853be08fe91","slug":"dm-issues-directives-for-robust-measures-to-prevent-soil-erosion-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105339-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कटान रोकने के लिए डीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कटान रोकने के लिए डीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। बारिश के पानी से कस्बे की मध्य गंग नहर के पास सड़क किनारे का एक हिस्सा कट जाने से मुख्य मार्ग पर भी खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को कटान रोकने के लिए नगर पंचायत की ओर से कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन वन विभाग की आपत्ति के बाद काम रोक दिया गया था।
रविवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को एसडीएम संतोष कुमार ने मध्य गंग नहर के किनारे हुए कटान की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण कटान बढ़ने की आशंका बनी हुई है। डीएम ने कहा कि कटान रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। डीएम के निर्देश के बाद नगर पंचायत की ओर से कटान को रोकने का कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। कर्मचारियों ने कटान वाले स्थान पर मिट्टी डालकर उसे रोकने का प्रयास शुरू किया।