फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM investigation committee has accepted negligence of doctor and staff in case of Sardhana teenage victim

UP: DM कमेटी ने मानी डॉक्टर की लापरवाही, CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, डेढ़ घंटे दर्द से तड़पती रही थी पीड़िता

Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता के मामले में डीएम की जांच कमेटी ने सीएचसी के डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही मानी है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज से भी बड़ा खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
DM investigation committee has accepted negligence of doctor and staff in case of Sardhana teenage victim
सीसीटीवी फुटेज देखती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को सीएचसी परिसर में उपचार के अभाव में बच्चे को जन्म देने के मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही मानी है। एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम दीपक मीणा ने सीएमओ को पत्र लिखकर डॉक्टर पर कार्रवाई कराने की बात कही है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने डॉ. सरित तोमर और एक स्टाफ नर्स को सीएचसी से हटा दिया है। डॉक्टर को मुख्यालय से और नर्स को दूसरी सीएचसी से अटैच किया गया है।

विज्ञापन

 

सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी से दो बच्चों का बाप ने आठ माह तक दुष्कर्म किया। इसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। शुक्रवार को गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजन सरधना सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक पीड़िता दर्द से तड़पती रही, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोई सुुध नहीं ली। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गर्भवती किशोरी ने सीएचसी परिसर में बेंच पर ही बच्चे जन्म दे दिया।

विज्ञापन

इस बड़ी लापरवाही के मामले में डीएम दीपक मीणा ने तीन सदस्यों की जांच टीम गठित की। एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसीएम चतुर्थ रश्मि बरनवाल ने सरधना सीएचसी पहुंच कर जांच की। सोमवार को टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। इसमें सीएचसी के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही मानी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि गर्भवती किशोरी करीब डेढ़ घंटे परिसर में बेंच पर रही तड़पती रही, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने कोई सुध नहीं ली।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

विज्ञापन

सीएमओ ने महानिदेशक चिकित्सा-स्वास्थ्य को लिखा पत्र
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि चिकित्सक और स्टाफ नर्स को सीएचसी से हटाने के अलावा और कार्रवाई के लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखा है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed