फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM inspects Ashram-style school; expresses displeasure over mismanagement.

Meerut News: डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

Sun, 23 Aug 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
DM inspects Ashram-style school; expresses displeasure over mismanagement.
नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद
- बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, पढ़ाई और रहन-सहन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का रविवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने निरीक्षण किया। उनके साथ सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम संतोष कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह, बीडीओ मनोज भारद्वाज सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय की कुछ व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
डीएम ने छात्रों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर स्वयं भी भोजन किया और छात्रों से बातचीत कर पढ़ाई, भोजन, छात्रावास और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई और रहन-सहन की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।डीएम ने छात्रावास का निरीक्षण कर कमरों, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


छात्रों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल
डीएम ने छात्रों से संवाद कर उनकी शैक्षिक जानकारी भी परखी। उन्होंने जंगल का राजा किसे कहा जाता है, चीता और शेर में अंतर, भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के नाम सहित कई सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। छात्रों ने सवालों के जवाब दिए। डीएम ने छात्रों से पहाड़े भी सुने और उनकी गणितीय समझ परखी। छात्रावास में मौजूद छात्रों को चॉकलेट भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क की खराब हालत पर ईओ को फटकार
इस दौरान उधम सिंह चौक से आश्रम पद्धति विद्यालय तक सड़क की खराब हालत पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह से सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने का कारण पूछा। ईओ ने कहा जल्द ही 15वें वित्त से सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। नगर पंचायत के जेई अंशुल ने कहा कि यह सड़क पूर्व में ही योजना में शामिल की गई है। शासन से अनुमति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही या देरी होने पर ईओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।



हर माह करेंगे निरीक्षण
डीएम ने कहा कि वह विद्यालय की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए हर माह निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं। विद्यालय प्रांगण में लगे वाटर कूलर को देखकर भी वह नाराज हो गए। उन्होंने ईओ से तुरंत वाटर कूलर की सफाई और इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

नगर पंचायत की ईओ पूजा सी सिंह को चेतावनी देते डीएम स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed