नैनीताल से ठंडा हुआ मेरठ: डीएम ने एक दिन और बढ़ाई छुट्टी, जिले में 18 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल रहेंगे बंद
Meerut Weather: ठंड को देखते हुए डीएम ने 18 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहने के आदेश दे दिए हैं। इस बीच जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल में जाना होगा।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। मेरठ के जिलाधिकारी ने सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी को भी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए गए हैं।
शीतलहर ने ठिठुराया, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मेरठ
जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गलन भरी ठंड से शहरवासी परेशान हैं। मंगलवार को दिनभर शीतलहर व कोहरे के चलते मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
बुधवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन 11 बजे के बाद खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिली। इससे दिन का अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री बढ़कर 15.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बृहस्पतिवार से सुबह के समय कोहरा व शीतलहर का प्रकोप दिखाई देगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 20 जनवरी तक एसे ही मौसम के आसार हैं।