मेरठ: ठंड के कारण जिले के सभी स्कूल दो दिनों तक रहेंगे बंद, सीसीएसयू में परीक्षाएं स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बढ़ती ठंड के कारण जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। जिले के सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड और बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आदेश लागू होगा। यदि कोई इसका पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इससे पहले समय के बदलाव के आदेश किए गए थे। एक घंटे बाद ही छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया।
सीसीएसयू की दो दिनों तक सभी परीक्षाएं स्थगित
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में 19 और 20 दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीख जल्द ही विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने बताया कि ठंड के चलते छुट्टी की गई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, घरों में कैद हुए लोग, कल से राहत के आसार, देखें तस्वीरें
बता दें कि 25 और 28 नवंबर से प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल विषयों की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। 19 दिसंबर से विश्वविद्यालय कैंपस की सीबीसीएस विषयों की परीक्षाएं भी शुरू होने का कार्यक्रम जारी किया गया था।
वहीं बुधवार रात को इस संबंध में कुलपति एनके तनेजा के निर्देश पर यह सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी अपलोड की जा रही है। सभी कॉलेजों को कहा गया है कि वह अपने यहां के छात्र छात्राओं को सूचना भेजकर इसकी जानकारी दें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/