फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM and SSP inspected the Kanwar route

डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Sun, 13 Jul 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
DM and SSP inspected the Kanwar route
रोहटा। मेरठ बड़ौत मार्ग पर लाहौरगढ़ पुलिया रजबहा कांवड़ मार्ग का​ निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। 
सरूरपुर/रोहटा। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने संयुक्त रूप से शनिवार को सरूरपुर रजबहा से लेकर पुरा महादेव मंदिर तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने करनावल, नारंगपुर, रासना, मिर्जापुर, लाहौरगढ़, भदौड़ा, डालमपुर, थिरोट, कल्याणपुर सहित विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बैरिकेडिंग व यातायात नियंत्रण व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क मरम्मत, पेंचवर्क, साफ-सफाई एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था, विद्युत पोल को पॉलिथीन से कवर कराना, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षा जाली से कवर करना, निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधानों से भी वार्ता कर उन्होंने क्षेत्र में की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और अन्य अधिकारियों ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया और यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की। एसडीएम सदर दीक्षा जोशी, एडीएम ई सत्य प्रकाश सिंह, तथा संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed