{"_id":"6aef3206398310ba2104b2ff","slug":"dm-and-ssp-inspected-the-arrangements-for-maryam-mahotsav-in-sardhana-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114159-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीएम व एसएसपी ने सरधना में मरियम महोत्सव की व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीएम व एसएसपी ने सरधना में मरियम महोत्सव की व्यवस्थाएं परखीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। कृपाओं की माता मरियम के वार्षिक महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को जिलाधिकारी वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा इंतजामों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को परखा गया। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु बनाए रखने को कहा। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार, ईओ दीपिका शुक्ला और इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।