{"_id":"5d71775b8ebc3e93c315885c","slug":"dl-will-be-renewed-a-year-before-meerut-news-mrt441826428","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक साल पहले भी करा सकेंगे डीएल का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक साल पहले भी करा सकेंगे डीएल का नवीनीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नई ट्रांसपोर्ट नीति के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का नवीनीकरण निर्धारित तिथि से एक साल पहले भी कराया जा सकेगा। पहले यह सुविधा एक महीना पहले की थी। इसके अलावा निर्धारित तिथि निकलने के एक साल तक कोई पेनाल्टी नहीं देनी होगी। लेकिन एक साल बाद री-टेस्ट के बाद ही डीएल का नवीनीकरण होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को 200 रुपये पेनाल्टी और री-टेस्ट के लिए 600 रुपये फीस चुकानी होगी।
नई ट्रांसपोर्ट नीति से पहले डीएल धारक उसके नवीनीकरण कराने के लिए ड्यू डेट से एक माह पहले आवेदन कर सकते थे। अगर किसी कारण से वह आवेदन नहीं कर सका और ड्यू डेट निकल गई तो एक माह के अंदर बनवाने में कोई पेनाल्टी नहीं देनी होती थी। पांच साल के बाद नवीनीकरण कराने की स्थिति में ही री-टेस्ट लेकर डीएल का नवीनीकरण किया जाता था। लेकिन नई नीति में सब कुछ बदल गया है। अब ड्यू डेट से एक साल पहले ही नवीनीकरण कराया जा सकता है। ड्यू डेट निकलने के बाद एक साल के अंदर नवीनीकरण कराने पर पेनाल्टी नहीं लगेगी। इसके बाद नवीनीकरण कराने पर री-टेस्ट होगा। पेनाल्टी भी चुकानी होगी। री-टेस्ट फीस 300 रुपये प्रति वाहन और 200 रुपये पेनाल्टी देनी होगी। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एक साल पहले नवीनीकरण कराने की सुविधा से लोगों को काफी लाभ होगा।