{"_id":"5eefb26e8ebc3e43024fd80d","slug":"dl-is-being-built-in-three-shifts-slot-for-75-people-only-city-news-mrt4875473164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिफ्ट में बन रहे डीएल, 75 लोगों को ही स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिफ्ट में बन रहे डीएल, 75 लोगों को ही स्लॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लॉकडाउन के बाद शुरू हुई परिवहन विभाग की सारथी वेबसाइट पर परमानेंट डीएल और नवीनीकरण के आवेदन में तेजी आ गई है। लेकिन कोरोना संक्रमण और सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करने के लिए आरटीओ में परमानेंट डीएल के लिए 75 और नवीनीकरण व डुप्लीकेट डीएल के लिए 51 आवेदकों को ही टाइम स्लॉट जारी किए जा रहे है।
इसमें इन आवेदकों को तीन अलग अलग शिफ्ट में बुलाया जाता है। स्लॉट पर आने की तिथि और समय अंकित किया जा रहा है। आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि लर्निंग डीएल को छोड़कर परमानेंट डीएल, डुप्लीकेट और नवीनीकरण का काम किया जा रहा है। सारथी सॉफ्टवेयर इन्हीं सेवाओं के आवेदन ले रहा है। सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन कराने के लिए परमानेंट डीएल के लिए रोजाना 75 लोगों को तीन शिफ्टों में 25-25 को अलग-अलग समय पर बुलाया जाता है। अन्य सेवा जैसे डुप्लीकेट डीएल और नवीनीकरण आदि के लिए 51 लोगों को 17-17 के हिसाब से बुलाया जाता है। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। आवेदक को भेजे जा रहे टाइम स्लॉट में तिथि और समय भेजा जा रहा है। परमानेंट डीएल का स्लॉट 10 जुलाई तक और नवीनीकरण का स्लॉट 28 जून तक बुक हो चुका है।