फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DJ, dance and bawal, rural rescued the accused from police custody

डीजे, डांस और बवाल, पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ा ले गए ग्रामीण

Tue, 20 Jun 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Tue, 20 Jun 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
DJ, dance and bawal, rural rescued the accused from police custody
पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ाया

घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर डांस करने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो ग्रामीणों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ा लिया। 

विज्ञापन



गांव खोड़समा में घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर डांस करने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस एक पक्ष के युवक को पकड़कर चौसाना चौकी पर ले गई। रात में आरोपी युवक पक्ष के लोगों ने चौकी पर जाकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए कस्टडी से आरोपी को छुड़ा लिया। हालांकि सोमवार सुबह आरोपी युवक को पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया। 
विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी विनोद के बेटे मोहित की शादी के लिए रविवार रात घुड़चढ़ी हो रही थी। युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मोहित के चाचा प्रमोद और गांव के ही योगेश पुत्र बृजपाल के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। आरोप है कि योगेश पक्ष के लोगों ने पथराव भी कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। संघर्ष के दौरान राहुल, अमित, पंकज आदि सहित कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऊन सीएचसी भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को शामली रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद के घर पर पुलिस का पहरा

DJ, dance and bawal, rural rescued the accused from police custody
मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने आरोपी पक्ष के योगेश को पकड़ लिया और चौसाना चौकी ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। रात में करीब 10:00 बजे योगेश पक्ष के लोग इकट्ठा होकर चौसाना चौकी पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने समझाना चाहा, तो उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद योगेश को जबरन पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले आए। रात करीब दो बजे झिंझाना थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज चौसाना पुलिस बल के साथ खोड़समा गांव में पहुंचे और योगेश को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। फिर सोमवार सुबह करीब आठ बजे एसओ झिंझाना भगवत सिंह, चौसाना चौकी इंचार्ज अनिल कुमार, ऊन चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ गांव खोड़समा पहुंचे और योगेश पुत्र बृजपाल को पकड़कर झिझांना थाना ले आए। एसओ झिंझाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
 
गांव खोड़समा में प्रमोद और विनोद के पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया। घटना को लेकर गांव में तनातनी बनी है, जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन प्रमोद और विनोद के मकान पर दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगा दी है। ताकि किसी प्रकार की घटना न होने पाए।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed