फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali Gifts See Shift from Dry Fruits to Biscuit, Home Decor & Utensils Amid Price Hike

Deepawali 2025: दीपावली गिफ्ट में सूखे मेवों की जगह बर्तन, बिस्कुट और होम डेकोर का दबदबा

Fri, 17 Oct 2025 12:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 17 Oct 2025 12:04 AM IST
सार

Meerut: मेरठ में दीपावली के बाजार में महंगाई का असर, सूखे मेवे के दाम डेढ़ गुना तक बढ़े। लोग अब बिस्कुट, नमकीन, बैडशीट और होम डेकोर गिफ्ट पैक की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali Gifts See Shift from Dry Fruits to Biscuit, Home Decor & Utensils Amid Price Hike
New Year Gifts Ideas - फोटो : Freepik

विस्तार

मेरठ में दीपावली का बाजार गुलजार है, लेकिन महंगाई ने गिफ्टिंग की परंपरा पर असर डाला है। पिछले साल की तुलना में इस साल ड्राई फ्रूट्स के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। किशमिश 560 रुपये प्रति किलो, काजू 960 रुपये, बादाम 840 रुपये और चिलगोजे 5 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसके कारण गिफ्ट बॉक्स की कीमत 1500 से 2500 रुपये तक हो गई।

विज्ञापन


लोगों ने सूखे मेवे की बजाय बिस्कुट, नमकीन, टॉफी, जूस और अन्य होम डेकोर आइटम जैसे बैड शीट, वाटर बॉटल सेट, कप सेट और क्रॉकरी सेट को गिफ्ट पैक में शामिल करना शुरू कर दिया है। इनकी कीमत 300 रुपये से 1500 रुपये तक है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बयान पर गरमाई सियासत: इकरा हसन और पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी आमने-सामने, अब बोले-पहले अपना आचरण देखें सपा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

व्यापारी विनेश जैन का कहना है कि महंगाई के कारण सूखे मेवे की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं, इसलिए वे भी अन्य गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं। वहीं अनिल पुंडीर बताते हैं कि लोग अब हलवाई से मिठाई बनवाकर बजट में फिट गिफ्ट पैक तैयार करवा रहे हैं।

संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि महंगाई से हर ग्राहक प्रभावित है, और इस बार सूखे मेवे के गिफ्ट पैक की तुलना में अन्य विकल्पों की बिक्री ज्यादा हो रही है। इस तरह, इस दीपावली पर बाजार में सूखे मेवे से लेकर होम डेकोर तक के गिफ्ट पैक में बदलाव साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed