{"_id":"5fad58f58ebc3e9ba661d06a","slug":"divyang-shot-dead-in-daytime-in-bijnor-first-talked-about-then-killed-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिव्यांग की सरेराह गोली मारकर हत्या, पहले बात की फिर मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिव्यांग की सरेराह गोली मारकर हत्या, पहले बात की फिर मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार
Thu, 12 Nov 2020 09:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिव्यांग युवक की बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारोपी की तलाश में शाम तक इलाके की नाकेबंदी की गई पर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
किरतपुर थाने के गांव मौजीपुर धर्मा निवासी धर्मपाल का 28 वर्षीय दिव्यांग पुत्र धर्मेंद्र शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे साइकिल से गांव से बाहर की ओर जा रहा था। गांव से बाहर उसे सड़क किनारे बाइक सवार खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बात करने लगे।
विज्ञापन
तभी बाइक सवार ने तमंचे से धर्मेंद्र के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गांव वालों के मुताबिक बाइक सवार ने धर्मेंद्र को घर से बुलाया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इलाके की नाकाबंदी कराकर बाइक सवार की तलाश कराई गई लेकिन कोई पता नहीं चला। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा होगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/