फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   divorce is a matter for debate

तीन तलाक पर राजनीति नहीं, बहस हो : चक्रपाणि महाराज

Tue, 18 Oct 2016 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 18 Oct 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
divorce is a matter for debate
सपा प्रत्याशी पिंटू राणा के आवास पर विचार रखते चक्रपाणि महाराज। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौरक्षा कानून बनाने की बात कही थी, लेकिन आज देश गोमांस का सबसे बड़ा निर्यातक  बन गया है। अभी तक कोई कानून नहीं बनाया गया है। 
विज्ञापन

हरिद्वार से दिल्ली जाते समय सोमवार दोपहर दो बजे चक्रपाणि महाराज सरधना से सपा प्रत्याशी पिंटू राणा के आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए महाराज ने कहा कि कैराना में पलायन नहीं हुआ था, बल्कि उसे सांप्रदायिकता का रंग दिया गया था। चुनाव के दौरान इस तरह के मुद्दों को तूल दिया जाता है। कैराना में गुंडा तत्व जरूर हावी है, लेकिन उन पर कार्रवाई करना पुलिस-प्रशासन का काम है। सर्जिकल स्ट्राइक पर महाराज ने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होने चाहिए। सेना ने जो किया, वह सही है। राजनीति से सेना का मनोबल गिरता है। तीन तलाक को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति के बजाय बहस होनी चाहिए। 
विज्ञापन

चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हिंदू हितोें की बात की थी। लेकिन दो साल बाद भी गौरक्षा कानून नहीं बना है। संत समाज मोदी की दोहरी नीति से नाराज है। अभी तक जम्मू से धारा 370 नहीं हटी है। अब अयोध्या में राम मंदिर का भाजपा राग अलाप रही है। इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की सहायता ली जाए। उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों को जनता इस बार नकार देगी। भाजपा से सरधना विधायक संगीत सोम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मामलों को सांप्रदायिकता का रंग देते हैं। पिंटू राणा के बारे में कहा कि उन्हें हिंदू और मुस्लिम दोनों पसंद करते हैं। उनके लिए वह चुनाव प्रचार भी करेंगे। वाराणसी में भगदड़ के बारे में कहा कि यह शासन-प्रशासन की लापरवाही है। इससे पूर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने टोल प्लाजा पर चक्रपाणि महाराज का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान प्रदीप गर्ग, प्रदीप चौधरी, अजय शर्मा, साइम रिजवी, पवन गुर्जर, अभिषेक तोमर, संजू मित्तल, कारी ओसामा, शाहरुख, आसिफ अंसारी, मनीष शर्मा, अशरफ, अभिषेक गुर्जर, हाजी खुर्शीद, मौ. कामिल, शमशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘केवल गाय का दूध पीता हूं’
इस दौरान चक्रपाणि महाराज ने गाय का दूध पीया। चुटीले अंदाज में कहा कि भैंस का दूध सामने आते ही मैं उसकी पहचान कर लेता हूं। हमेशा गाय का ही दूध पीता हूं। महाराज ने इसके बाद फलाहार किया और दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed