{"_id":"58f5b7504f1c1beb0247213f","slug":"divorce-divorced-divorced-out-of-the-house-woman-narrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक...तलाक...तलाक कहकर घर से निकाल दिया, महिला ने थाने में सुनाई आपबीती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक...तलाक...तलाक कहकर घर से निकाल दिया, महिला ने थाने में सुनाई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 19 Apr 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
तलाक...तलाक...तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की सराय बहलीम निवासी विवाहिता ने पति, भाभी और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
मेरठ के थाना कोतवाली अंतर्गत सराय बहलीम निवासी परवीन पुत्री बाबू ने बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व मवाना में मोहल्ला खैरात अली निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति, भाभी और ननद ने दहेज की खातिर मारपीट करना शुरू कर दिया। पति 15 फरवरी को दो लाख रुपये उसके परिवार से यह कहकर लाया था कि उसको बाग लेना है। इसके कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसके पश्चात पति मारपीट कर उसको मायके छोड़ आया। वह तीन माह तक उसे लेने नहीं आया तो मायके वालों ने चचेरे भाई के साथ 14 अप्रैल को मवाना सुसराल भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में सुनाई आपबीती
ससुराल वालों ने पूछा कितने रुपये लेकर आई है। इनकार करने पर पति ने उसके भाई को भी पीटा। पति ने तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन