खेल जगत में एक और रिश्ता टूटा: सायना नेहवाल के बाद अब पहलवान दिव्या काकरान का तलाक, लिखा-भावुक संदेश
महिला पहलवान दिव्या काकरान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी। इससे पहले सायना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप के अलग होने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खेल जगत में रिश्तों के टूटने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। सायना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप के बाद अब मशहूर महिला पहलवान दिव्या काकरान ने अपने तलाक की बात सार्वजनिक की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश शेयर कर अपने मन की बात रखी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
नमस्ते, जैसा कि आप जानते हैं, मैं दिव्या काकरान हूं। मैं आपसे कुछ निजी बातें साझा करना चाहती थी।
मैंने हाल ही में अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है।
यह मेरे जीवन के भावनात्मक रूप से सबसे कठिन अध्यायों में से एक रहा है। इसमें बहुत दर्द, आत्मचिंतन और खुद को छोड़ देने का अनुभव रहा है... लेकिन साथ ही स्पष्टता, विकास और शक्ति के ऐसे पल भी आए हैं जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था।
यह ऐसी बात नहीं है जिसे मैं आसानी से साझा करूं, लेकिन मुझे लगा कि आपको यह बात बतानी चाहिए क्योंकि आपका समर्थन, दूर से ही सही, मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूँ और इस नई शुरुआत को पूरे सम्मान और उम्मीद के साथ अपनाना सीख रही हूं।
मैं आपके समर्थन और खासकर अपने माता-पिता और परिवार की आभारी हूँ जो मेरे जीवन के हर फैसले में हमेशा मेरा साथ देते हैं। बता दें कि दिव्या ने ये संदेश अंग्रेजी में लिखा है।
सायना नेहवाल के तलाक की खबर के बाद दूसरी बड़ी हलचल
कुछ दिन पहले ही सायना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप के अलगाव की खबरें सामने आई थीं, जिससे उनके फैंस को झटका लगा था। अब दिव्या काकरान की पोस्ट ने एक बार फिर खेलप्रेमियों को भावुक कर दिया है।
व्यक्तिगत संघर्षों के बीच चमकता रहा दिव्या करियर
दिव्या काकरान ने कई बार मंचों पर महिला खिलाड़ियों के संघर्ष की बात उठाई है। निजी जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने एशियन गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। वहीं अब उनके तलाक की खबरों ने खेल जगत में सनसनी फैला दी है।