{"_id":"6a257c4f5fc3a6474809e646","slug":"divisional-trials-for-boxing-competition-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-154403-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर मंडलीय ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर मंडलीय ट्रायल आज
विज्ञापन
मंडलीय ट्रायल को लेकर बॉक्सिंग कोर्ट तैयार
सहारनपुर में होगी प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून तक सहारनपुर में किया जाएगा। इसे लेकर जिलास्तरीय ट्रायल रविवार सुबह 10 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। 10 प्रकार के भार वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बालिका वर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 जून तक सहारनपुर में किया जाएगा। इसे लेकर भी जिला स्तरीय ट्रायल रविवार को किए गए। इस दौरान दोनों वर्ग में 50 से अधिक पुरुष व महिला बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया। आज मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
मेरठ मंडल के पुरुष वर्ग में ट्रायल आज सुबह 10 बजे से औरमहिला वर्ग में मंडलीय ट्रायल आज दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल में दोनों वर्ग में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि दोनों वर्ग में मंडलीय ट्रायल समाप्त होने के बाद मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। चुनी गई टीम सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।