{"_id":"672fce5b0f0b9495c00a8324","slug":"divisional-commissioner-inspected-booths-in-voter-revision-campaign-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105890-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मंडलायुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मंडलायुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण
विज्ञापन
सरधना। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का दौरा कर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया।
कमिश्नर ने बूथों के निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और नाम संशोधन की स्थिति जानी और जरूरी निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में बीएलओ से जानकारी लेते हुए ठीक से अभिलेखों की जांच करने करने की बात कही। गांव कैली के छह बूथ, दादरी के तीन बूथों का निरीक्षण किया। बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से आगामी 9, 10, 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ लापरवाही नहीं बरते।
कमिश्नर ने 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं को फार्म 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की स्थिति जानी। उन्होंने फार्म 7 व 8 के जरिए नाम संशोधन का विवरण भी जाना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गांव में आई नवविवाहिताओं का भी नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ें। उन्होंने बीएलओ को गांव के सभी घरों में भ्रमण कर छूटे हुए महिलाओं/लड़कियों सहित मतदाता सूची में शामिल होने की पात्रता रखने वाले शत-प्रतिशत लोगों की वोट बनाने के लिए निर्देश दिए। कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, तहसीलदार अनुराग सिंह, भूपेंद्र कुमार आदि रहे।