फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disturbed by waterlogging ... Posters of 'House for Sale'

जलभराव से हुए परेशान... ‘मकान बिकाऊ’ के लगाए पोस्टर

Wed, 22 Jul 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by waterlogging ... Posters of 'House for Sale'
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी रोड पर जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने नगर निगम पर अनदेखी का आरोप लगाया है। विरोध में अपने मकानों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगा दिए हैं। रोड बनवाने के लिए मंगलवार को चंदा भी एकत्र किया गया।
विज्ञापन

एडवोकेट यूनुस ने बताया कि लिसाड़ी रोड दो थाना क्षेत्रों में लगता है। भूमियापुल से लेकर नूरनगर की पुलिया तक करीब 10 पार्षदों का क्षेत्र है। आए दिन सभी पार्षदों से रोड के बारे में शिकायत की जाती है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम में पत्र देकर रोड बनवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पूरी रोड पर करीब दो-दो फीट गहरे गड्ढों हो गए हैं। रोड पर तीन फीट से भी ज्यादा पानी भरा है। यहां आए दिन गाड़ियां पलट जाती हैं। मंगलवार को भी एक ट्रक फंस गया। ऐसे ही हालात श्यामनगर रोड और समर कॉलोनी रोड के हैं। लिसाड़ी गेट स्थित शालीमार गार्डन के लोग भी जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। क्षेत्र के यूनुस सैफी, वकील मेवाती, छोटे मेवाती, एडवोकेट यूनुस आदि ने प्रधानमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अगर रोड का सुधार नहीं हुआ तो वह यहां से जाने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

बारिश में राशन का गेहूं-चावल भीगा
बागपत रोड स्थित मलियाना फ्लाईओवर के नीचे साबुन गोदाम क्षेत्र में जलभराव हो गया। बारिश में राशन का गेहूं और चावल भीग गया। इस समय राशन डीलर प्रधानमंत्री योजना के तहत सभी कार्ड धारकों को मिलने वाले गेहूं और चावल को गाड़ियों में ले जा रहे हैं। मंगलवार को भी काफी राशन डीलर गोदाम से गेहूं व चावल लेने पहुंचे। गोदाम परिसर में पानी के अंदर ही राशन डीलरों को वाहनों में गेहूं का लदान कराना पड़ा। इस दौरान काफी बोरी गेहूं और चावल बारिश में भीग गया। इससे राशन के खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 25 से होगा वितरण
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर निशुल्क गेहूं व चावल का वितरण 21 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन सभी दुकानों पर गेहूं व चावल न पहुंचने के कारण अब प्रशासन ने राशन वितरण की तिथि 25 जुलाई कर दी है। जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि गोदामों से राशन का उठान बारिश से प्रभावित हुआ है।

लिंटर गिरा, परिवार के सदस्य घायल
परतापुर। सोमवार देर रात हुई बारिश से मकान का लिंटर गिरने से परिवार के सदस्य घायल हो गए। वह पूरी रात फंसे रहे। सुबह लोगों ने किसी तरह उन्हें निकाला। परतापुर के गगोल रोड स्थित दुर्गा वाटिका कालोनी मे सब्जी विक्रेता राजेंद्र कश्यप अपनी पत्नी सुमन व अपने तीन बच्चों के साथ घर में सो रहा था। राजेंद ने बताया की बारिश से मकान के एक साइड का लिंटर टूट गया। मलबे से सभी घायल हो गए। उन्होंने पूरी रात दीवार के बराबर में खड़े होकर काटी। शोर भी मचाया, लेकिन बारिश के कारण कोई उनकी आवाज नहीं सुन सका। उन्हें डर था कि कहीं दूसरी साइड का लिंटर भी न टूट जाए। सुबह पांच बजे जब लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और परिवार को बाहर निकाला। घायलों को भूडबराल सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed