फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Udyog Bandhu Samiti raised the issue of electricity, roads and cleanliness

जिला उद्योग बंधु समिति ने बिजली, सड़क और सफाई की समस्या

Wed, 30 Jul 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
District Udyog Bandhu Samiti raised the issue of electricity, roads and cleanliness
विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक करते डीएम डॉ. वीके सिंह
मेरठ। विकास भवन सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने बिजली, सड़क और सफाई की समस्या का मामला उठाया गया। उद्यमियों ने अपने सुझाव भी डीएम को बताए। इस पर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का समाधान करें। जहां पर बिजली की समस्या है, वहां पर तुरंत निस्तारण करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोई परेशानी आ रही हो तो बताएं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड से शताब्दीनगर को जोड़ने वाले डिवाइडर के पास सड़क किनारे नाले की सफाई न होने से जलभराव की समस्या बनी है। नूरनगर में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के संबंध में उपस्थित अधिशासी अभियंता मेरठ साउथ को डीएम द्वारा एक माह के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए हैं। सिटी गार्डन के निकट नूर नगर रोड को विद्युत फीडर में जोड़ने संबंधी प्रकरण पर निर्देश दिए गए कि औद्योगिक एसोसिएशन एक सेपरेट फीडर हेतु आवेदन विद्युत विभाग को दे। कैची कलस्टर लोहिया नगर में पुलिस चौकी निर्माण का पत्र एसएसपी को दिया। महामंत्री विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के औद्योगिक पार्क के मध्य आ रही नाली चकरोड़ के विनिमय, औद्योगिक इकाई को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक भवन की एफएआर व सेट बैंक में छूट और मनोरंजन पार्क में 5 प्रतिशत एफएआर को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किये जाने का प्रस्ताव पर चर्चा हुई। शताब्दीनगर मार्ग विकास प्राधिकरण से बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की सड़क की मरम्मत के संबंध में डीएम ने एनसीआरटीसी को निर्देश गए। मिडफो द्वारा अवरूद्ध रास्ते, गेझा रोड में बिजलीघर निर्माण पर मंथन हुआ है। बागपत रोड में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एस्टेट एसोसिएशन की भूमि विकास प्राधिकरण/तहसीलदार से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पोर्ट्स गुड्स कांपलेक्स स्थित पार्क का नगर आयुक्त निरीक्षण करेंगे। राकेश कोहली पार्टनर स्टैग इंटरनेशनल प्रकरण में उपस्थित एडीएफ, फैक्टरी की बात रखी, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है। राकेश रस्तौगी ने लोहिया नगर में कूड़ा निस्तारण न होने की समस्या उठाई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड माधवपुरम, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण विभाग, सहायक अभियंता यूपीसीडा एलडीएम केनरा बैंक, सहायक निदेशक कारखाना, सहायक श्रमायुक्त श्रम विभाग,औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि व उद्यमी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed